श्री प्रकाश राजपुरोहित

श्री प्रकाश राजपुरोहित

श्री प्रकाश राजपुरोहित का जन्म 28 फरवरी, 1986 को हुआ था। वे राजस्थान कैडर के वर्ष 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से विद्युत अभियांत्रिकी में बी.टेक. की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे रक्षा मंत्रालय, रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

रक्षा मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व, उन्होंने वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग में निदेशक के रूप में कार्य किया, जहाँ वे अंतरराष्ट्रीय निवेश संधियों से संबंधित कार्य देख रहे थे।

राजस्थान सरकार में उन्होंने जिला प्रशासन, वाणिज्यिक कर तथा आबकारी आयुक्त सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रीय एवं नीतिगत दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्हें 17 सितंबर, 2026 से भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के निदेशक मंडल में निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

पिछले पृष्ठ मे वापस
पृष्ठ की अंतिम अद्यतन तिथि:29-09-2026 04:55 PM