श्री शैलेश वाघेरल

श्री शैलेश वाघेरल, अध्यक्ष एवं. प्रबंध निदेशक

श्री शैलेश वगेरवाल ने दि. 09 जुलाई, 2026 से भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के एक प्रतिष्ठित अधिकारी श्री वगेरवाल को रक्षा विनिर्माण में लगभग तीन दशकों का समृद्ध और विविध कार्य-क्षेत्रों का विस्‍तृत अनुभव प्राप्‍त है। इन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि प्राप्‍त की है। 

साथ ही, इन्होंने क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय, युनाइटेड किंगडम से विस्फोटक आयुध इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री भी हासिल की है। रक्षा निर्माण में अपने उत्‍कृष्‍ट कैरियर के दौरान, इन्होंने आयुध निर्माणी,
दुम दुम, आयुध निर्माणी, इटारसी, आयुध निर्माणी, खमरिया और रक्षा उपक्रम म्‍यूनिशंस इंडिया लिमिटेड के
निगम कार्यालय, पुणे में कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवाऍं दीं।

पिछले कई वर्षों में श्री वगेरवाल ने गोला-बारूद और विस्फोटक उत्पादन, प्रशासन, रणनीतिक योजना, सामग्री प्रबंधन, गुणता आश्वासन, संयंत्र और मशीनरी की खरीद, परियोजना प्रबंधन, सिविल कार्य, अनुसंधान एवं विकास, निर्यात और संव्‍यवहार विकास, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में गहन विशेषज्ञता हासिल की है। बीडीएल में अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद पर कार्य-भार ग्रहण करने से पहले उन्‍होंने म्‍यूनिशन्स इंडिया लिमिटेड की इकाई, आयुध निर्माणी, खमरिया, जबलपुर में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में अपनी सेवाऍं दीं। 

पिछले पृष्ठ मे वापस
पृष्ठ की अंतिम अद्यतन तिथि:28-07-2026 03:26 PM